धमतरी — होली में प्राकृतिक रंगों के उपयोग को बढ़ावा देने के मद्देनजर मगरलोड विकासखण्ड के जय मां गायत्री स्व सहायता समूह भेण्ड्री (मल्टीयूटिलिटी सेन्टर) द्वारा आर्गेनिक गुलाल का निर्माण किया गया है…. होली को प्राकृतिक रंगों के साथ मनाने के लिए इसके विक्रय केन्द्र बिहान बाजार जिला पंचायत परिसर धमतरी के साथ ही बिहान बाजार केन्द्र जनपद पंचायत मगरलोड, धमतरी तथा नगरी में रखा गया है…. इन जगहों पर इस आर्गेनिक गुलाल की बिक्री हो रही है…. समूह की अध्यक्ष समिति साहू ने बताया कि इस गुलाल को बनाने के लिए गेंदा और सेवंती फूल का प्रयोग किया गया है…. इसके लिए उन्होंने फूल को धूप में अच्छी तरह से सुखाकर उसे बारिक पीस लिया उसके बाद उसमें अलग-अलग आर्गेनिक रंग मिलाकर खुशबू के लिए कई तरह के इत्र का प्रयोग किया है…. बताया गया है कि होली के लिए समूह की सदस्यों द्वारा 200 किलोग्राम गुलाल का निर्माण किया गया है…. इसमें ढाई सौ ग्राम का पैकेट 40 रूपए और 500 ग्राम का पैकेट 100 रूपए की दर से बेचा जा रहा है।धमतरी से राहुल साहू की रिपोर्ट
होली में प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने किया गया आर्गेनिक गुलाल का निर्माण….












Leave a Reply