अमन चतुर्वेदी बने युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) के विधानसभा अध्यक्ष – अभनपुर
*उप-हेडलाइन: मोखला निवासी को युवा संगठन में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
*मोखला अभनपुर विधानसभा के मोखला निवासी अमन चतुर्वेदी को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (J) के युवा संगठन (युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़) में अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मोखला निवासी अमन चतुर्वेदी को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। उन्होंने माखन ताम्रकार जी, अमित जोगी जी, रेणु जोगी जी और ऋचा जोगी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
*अमन ने कहा —* “मैं एक गांव से जुड़ा हुआ साधारण आदमी हूँ। गांव की मिट्टी से निकलकर आज विधानसभा स्तर पर काम करने का मौका मिला है, ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। संगठन ने जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूँ। गांव-गांव जाकर युवाओं को जोड़ना और जनसेवा करना ही मेरा लक्ष्य रहेगा।”
संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने अमन चतुर्वेदी की निष्ठा और युवा नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।












Leave a Reply