छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर 3 दिन का भव्य राज्योत्सव, सारंग हेलिकॉप्टर का होगा रोमांचक एयर शो
रायपुर। प्रदेश का स्थापना दिवस 1 नवंबर को है। इस अवसर पर 3 दिन के राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीय जी राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे और समापन में हमारे देश के यशस्वी गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का आगमन होगा। इस कार्यक्रम में दो तारीख को सारंग हेलिकॉप्टर एयर शो का आयोजन किया जाएगा। आज इस सारंग हेलिकॉप्टर टीम के सारे कैप्टन से मुख्यमंत्री निवास में मुलाकात हुई।












Leave a Reply