ठेकेदारों का अनोखा विरोध: अर्धनग्न होकर कटोरा थाम मांगी भीख
रायपुर – ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि भुगतान नहीं होने के कारण कई लोग गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी लंबित राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन
छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में एसोसिएशन के अध्यक्ष बीरेश शुक्ला और पीएचई ठेकेदार संघ के अध्यक्ष राकेश जोशी सहित अन्य ठेकेदारों ने आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक भुगतान की समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
ठेकेदारों का कहना है कि सरकार को निर्माण कार्य पूरा करने वाली एजेंसियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए लंबित भुगतान जल्द जारी करना चाहिए, ताकि वे कर्ज और आर्थिक संकट से उबर सकें तथा आगे के कार्य सुचारु रूप से कर सकें।












Leave a Reply