कांकेर-नारायणपुर सीमा पर IED विस्फोट: तीन DRG जवान शहीद, मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
रायपुर। कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में डीमाइनिंग अभियान के दौरान हुए IED विस्फोट में DRG के तीन वीर जवानों के शहीद होने तथा एक जवान के घायल होने की अत्यंत दुखद घटना सामने आई है। इस घटना से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने घायल जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकसंतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार शहीद परिवारों और घायल जवान के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं दृढ़ता से खड़ी है।
उन्होंने कहा कि जवानों का साहस, समर्पण और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।













Leave a Reply