शिवनारायण पांडेय बने अपेक्स बैंक के उपाध्यक्ष, सहकारिता क्षेत्र में अनुभव को मिला सम्मान

Spread the love

*शिवनारायण पांडेय बने अपेक्स बैंक के उपाध्यक्ष, सहकारिता क्षेत्र में अनुभव को मिला सम्मान

*रायपुर –  बस्तर के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 2 नवंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार पूर्व नियुक्त अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता के साथ शिवनारायण पांडेय को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि संगठन में उनके लंबे अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए यह नियुक्ति की गई है। नियुक्ति की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

*CGPSC में निभा चुके हैं 6 साल की महत्वपूर्ण भूमिका*
शिवनारायण पांडेय वर्ष 2014 से 2020 तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के सदस्य रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भर्ती प्रक्रिया और परीक्षाओं के संचालन से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां निभाईं और पारदर्शिता व नियमितता पर विशेष जोर दिया।

*अपेक्स बैंक में बड़ी उम्मीदें*

अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ की सहकारी बैंकिंग व्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। ऐसे में किसानों और सहकारी संस्थाओं से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि अनुभवी और स्वच्छ छवि के व्यक्ति के आने से बैंकिंग व्यवस्था और मजबूत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *