भारत मंडपम में रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की निवेशकों से होगी मुलाकात

Spread the love

भारत मंडपम में रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 का आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की निवेशकों से होगी मुलाकात 

नई दिल्ली। देश की ऊर्जा जरूरतों को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के माध्यम से पूरा करने की दिशा में आज दिल्ली के भारत मंडपम में रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026 का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश-विदेश के निवेशक, उद्योगपति एवं ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय भी इस आयोजन के माध्यम से देश-विदेश के निवेशकों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में अक्षय ऊर्जा की संभावनाओं, निवेश के अवसरों और राज्य में नवीन ऊर्जा परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने के विषयों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री की इस पहल से छत्तीसगढ़ को अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने तथा राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *