सरदार पटेल ने बिखरे भारत को अखंड राष्ट्र बनाया – मिर्जा एजाज बेग
*रायपुर – भारत के बिखरे हुए भूभाग को एक अखंड राष्ट्र के रूप में स्थापित करने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज बेग ने उन्हें शत-शत नमन किया है।
बेग ने अपने संदेश में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव को सुदृढ़ किया। उनकी दृढ़ता ने भारत को एकता का सूत्र दिया, उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने राष्ट्र की नींव को सशक्त किया और उनका जीवन पीढ़ियों के लिए राष्ट्रसमर्पण का मानदंड बन गया।
उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रनायक की जयंती पर उन्हें हम सबका नमन है और उनके दिखाए एकता के मार्ग पर चलना ही सच्ची , श्रद्धांजलि है











Leave a Reply