महानदी जल विवाद का जल्द होगा समाधान : मुख्यमंत्री साय

Spread the love

महानदी जल विवाद का जल्द होगा समाधान : मुख्यमंत्री साय 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद का समाधान बहुत जल्द होने की उम्मीद है। ओडिशा प्रवास के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दोनों प्रदेशों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस मामले का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है तथा केंद्र में एनडीए की सरकार है। ऐसे में आपसी समन्वय और केंद्र के सहयोग से महानदी जल के मुद्दे का शीघ्र समाधान होने की उम्मीद है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध भी मजबूत हैं तथा आपसी सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई गति मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *