राहुल गांधी का आचरण नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा के अनुरूप नहीं : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राहुल गांधी के आचरण को लेकर कहा कि वे देश के नेता प्रतिपक्ष हैं और इतने बड़े नेता को इस तरह का व्यवहार शोभा नहीं देता।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने आचरण और व्यवहार से पूरे देश में एक्सपोज हो रहे हैं, जो उनके लिए कतई उचित नहीं है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर रहते हुए सार्वजनिक जीवन में आचरण और व्यवहार की अपनी गरिमा होती है, जिसका पालन किया जाना चाहिए।











Leave a Reply