डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से हो रहा विकास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Spread the love

डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का तेजी से हो रहा विकास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार के कारण विकास के हर क्षेत्र में तेजी आई है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को राज्य सरकार लगातार पूरा कर रही है। प्रदेश में 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिससे जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि किसानों से किए गए वादों को भी पूरा किया जा रहा है। वहीं महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की माताओं और बहनों को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के सभी वर्गों के विकास और जनकल्याण को सुनिश्चित करना है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *