असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से सीएम विष्णुदेव साय ने की चर्चा 

Spread the love

असम में बाढ़ की गंभीर स्थिति पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा से सीएम विष्णुदेव साय ने की चर्चा 

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति एवं राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ खड़ी है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से ₹5 करोड़ की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने माँ कामाख्या से प्रार्थना करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित सभी परिवारों की रक्षा हो तथा असम में शीघ्र सुख-शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *