भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क दुर्घटना में घायल, मुख्यमंत्री साय ने कहा— चिंता की कोई बात नहीं
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनका उपचार वर्तमान में झांसी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव का ललितपुर में सड़क हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में जारी है तथा उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, “चिंता की कोई बात नहीं है।” उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है और वे जल्द ही पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।










Leave a Reply