गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं, बनोरा अघोर आश्रम में लेंगे आशीर्वाद
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है और गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सही दिशा प्रदान करता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बनोरा अघोर आश्रम जाकर पूज्य प्रियदर्शी बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी से गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और उनके आदर्शों का पालन करने का आग्रह किया।










Leave a Reply