
*देवभोग आत्मानंद विद्यालय में विद्यार्थियों को दी गई नवीन भारतीय कानूनों की जानकारी*
*रिपोर्ट – नागेश्वर मोरे गरियाबंद*
देवभोग- भारत के लौह पुरुष कहे जाने वाले एवं देश की एकता-अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जून माह के दौरान स्कूलों एवं कॉलेजों में विद्यार्थियों को नवीन भारतीय कानूनों से परिचित कराने के अभियान के तहत शासकीय आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल देवभोग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*नए कानून के बारे में बारिकी से दिया गया जानकारी*
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को देश में लागू किए गए नवीन आपराधिक कानूनों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह के नेतृत्व में आज देवभोग के आत्मानंद में प्रधान आरक्षक नेमीचंद पटेल के द्वारा कानूनों के उद्देश्य, प्रमुख प्रावधानों एवं उनमें किए गए महत्वपूर्ण सुधारों पर प्रमुख रूप से जानकारी दी गईं।
इस अवसर पर नवीन कानूनों के ध्येय वाक्य “दंड से न्याय की ओर” के महत्व को समझाते हुए बताया गया कि नए कानूनों का मुख्य उद्देश्य केवल अपराधियों को दंडित करना नहीं, बल्कि पीड़ितों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय दिलाना है।
विद्यार्थियों को बताया गया कि नए कानूनों में तकनीकी साक्ष्यों को अधिक महत्व दिया गया है, न्याय प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने के प्रयास किए गए हैं तथा पीड़ितों के अधिकारों को भी सशक्त किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कानूनों से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया।
इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में विधिक साक्षरता बढ़ाना तथा उन्हें देश की नवीन न्याय व्यवस्था से अवगत कराना रहा, ताकि वे अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक नागरिक बन सकें। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्राचार्य गिरीश चंद्र बेहरा,प्रधान पाठक दया निधि यादव, पवन कौशिक, सुब्रत तिवारी, गणेश सोनी का विशेष सहयोग रहा।








Leave a Reply