रंजन ठाकुर बने भाजयुमो रायपुर ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष

Spread the love

रंजन ठाकुर बने भाजयुमो रायपुर ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष 

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने मंडल अध्यक्ष अजय साहू की अनुशंसा पर रंजन ठाकुर को रायपुर ग्रामीण मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है।

सेजबहार निवासी रंजन ठाकुर ने कहा कि वे संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे तथा रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में युवाओं की मजबूत टीम तैयार कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

नियुक्ति पर रंजन ठाकुर ने रायपुर ग्रामीण विधायक Motilal Sahu, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भोला साहू, जिलाध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी एवं मंडल अध्यक्ष अजय साहू के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं, उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *