महाराष्ट्र के विधायक छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था का करेंगे अध्ययन

Spread the love

महाराष्ट्र के विधायक छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था का करेंगे अध्ययन 
रायपुर –  महाराष्ट्र के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर है। प्रतिनिधिमंडल ने आज सुबह मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बताया कि महाराष्ट्र के विधायक छत्तीसगढ़ में किसानों से धान की सुव्यवस्थित और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था का अध्ययन करने आए हैं। प्रतिनिधिमंडल राज्य में संचालित धान उपार्जन प्रणाली, किसानों को मिलने वाली सुविधाओं तथा खरीदी प्रक्रिया की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था देशभर में एक मॉडल के रूप में स्थापित हुई है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रभावी व्यवस्था विकसित की गई है, जिसका अध्ययन अन्य राज्यों द्वारा भी किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान धान खरीदी की विभिन्न प्रक्रियाओं और किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर राज्य के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *