राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं
रायपुर, 19 जून। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस पर प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप सिंह चौहान ने राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं आम नागरिकों की आवाज बनकर निरंतर जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं।
दिलीप सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया है। उनकी जनसरोकारों से जुड़ी राजनीति ने देश के करोड़ों लोगों को प्रेरित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाती रहेगी।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिवस पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं अर्पित कीं।












Leave a Reply