भाजपा प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम ने 04 साल के कमार बालक संतोष से किया मुलाक़ात | भाजपा प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

गरियाबंद | भाजपा प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम ने 04 साल के कमार बालक संतोष से बड़े गोबरा आश्रम में मुलाक़ात किया और बालक का हालचाल के बारे में चर्चा किया | बालक आश्रम में आदिवासी समुदाय के बच्चे पढ़ते हैं। भाजपा प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम बालक आश्रम के बच्चों से मिलने पहुचे थे उनको अचानक अपने बीच पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे और उत्साह के साथ उनके चारों ओर इकट्ठा हो गए | भाजपा प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम ने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनसे पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि कितने शिक्षक हैं, आश्रम में भोजन कैसा मिलता है और रोज खाने में क्या-क्या मिलता है, भाजपा प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम ने बच्चों को अच्छे से रहने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया। भाजपा प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम के इस सहज और संवेदनशील व्यवहार से बच्चे भावविभोर हो उठे। वे चहकते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम से बातें करते नजर आए। इस दौरान वातावरण खुशियों से भर गया। भाजपा प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *