नक्सलवाद से मुक्त बस्तर के 90 से अधिक गांवों में पहली बार फहरेगा तिरंगा : मुख्यमंत्री साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि बस्तर चार दशकों से भी अधिक समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहा, लेकिन अब क्षेत्र में शांति और विकास का नया दौर शुरू हुआ है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बस्तर के 90 से अधिक गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा। यह पूरे प्रदेश के लिए खुशी और गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि पर सभी को प्रसन्न होना चाहिए और बस्तर में शांति, विकास एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का स्वागत करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार की निरंतर कार्रवाई और विकास कार्यों के परिणामस्वरूप नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। गांवों में अब भय के स्थान पर विकास और लोकतंत्र की नई उम्मीद दिखाई दे रही है।











Leave a Reply