अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का बढ़ा कुनबा, 122 लोगों ने थामा पार्टी का दामन
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज बड़ा सौभाग्य का दिन है कि अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी के विधानसभा क्षेत्र से 122 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भाजपा की रीति-नीति और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर इन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।









Leave a Reply