जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय समिट में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Spread the love

जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय समिट में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 

दिल्ली में देशभर में जल संरक्षण, सिंचाई और पेयजल से जुड़े विषयों पर होगी महत्वपूर्ण चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज दिल्ली प्रवास पर रवाना होंगे। दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा विभागीय समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण समिट में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि समिट में पूरे देश में जल संरक्षण, सिंचाई और पेयजल से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों और प्रयासों को भी इस समिट में प्रमुखता से रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण आज पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण विषय है। छत्तीसगढ़ में जल के संरक्षण, संवर्धन और बेहतर उपयोग के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी समिट में साझा की जाएगी। साथ ही देश के अन्य राज्यों में जल प्रबंधन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से भी सीखने का अवसर मिलेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *