वैश्विक अशांति के बीच भारत ने हासिल की 7.8% विकास दर : मुख्यमंत्री साय

Spread the love

वैश्विक अशांति के बीच भारत ने हासिल की 7.8% विकास दर : मुख्यमंत्री साय 

रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर लगातार बने युद्ध और अशांति के वातावरण के बावजूद भारत आर्थिक रूप से निरंतर आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि कोरोना काल से ही पूरे विश्व में अशांति और युद्ध का वातावरण बना हुआ है। इसके बावजूद भारत ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आर्थिक प्रगति की है और देश ने 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदृष्टि और अथक परिश्रम का परिणाम बताया।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था का लगातार मजबूत होना देश की विकास क्षमता और नेतृत्व की प्रभावशीलता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *