नेपाल में भारी बाढ़ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया दुख, छत्तीसगढ़ में कंट्रोल रूम और टोल-फ्री नंबर जारी
रायपुर। नेपाल में आई भारी बाढ़ से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बाढ़ में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नेपाल में भारी बाढ़ की स्थिति दुखद है। इस आपदा में जिन लोगों की मृत्यु हुई है, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति दें।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में कंट्रोल रूम स्थापित किया है और टोल-फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं। किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर वह कंट्रोल रूम के माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद लोग जारी किए गए टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर आवश्यक सहयोग ले सकते हैं।









Leave a Reply