छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण, डॉ. राजीव चौधरी का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन

Spread the love

छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण, डॉ. राजीव चौधरी का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन 

रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव चौधरी का वर्ष 2026 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक जगत में हर्ष और गर्व का माहौल है।

योग एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और समर्पण के लिए डॉ. चौधरी को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया जाएगा। देशभर से चयनित 21 उत्कृष्ट शिक्षकों में स्थान बनाकर उन्होंने छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने डॉ. राजीव चौधरी को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. चौधरी का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला गौरवपूर्ण अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *