काफिले में शामिल वाहन दुर्घटनाग्रस्त, जवानों के घायल होने पर सीएम साय ने जताया दुख
रायपुर। जगदलपुर-कोंडागांव मार्ग पर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले में शामिल एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ जवानों के घायल होने की घटना सामने आई है। सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सभी घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने मां दंतेश्वरी से सभी घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।












Leave a Reply