कर्नाटक में सद्गुरु मधुसूदन साई के जन्मोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,

Spread the love

कर्नाटक में सद्गुरु मधुसूदन साई के जन्मोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर दिया जोर

 

मुद्देनहल्ली/रायपुर,  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय कर्नाटक के मुद्देनहल्ली में आयोजित सद्गुरु श्री मधुसूदन साई जी के 47वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सद्गुरु को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए समाज सेवा और मानव कल्याण के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।

 

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि सत्य साई ट्रस्ट द्वारा छत्तीसगढ़ में एक बड़े अस्पताल का सफल संचालन किया जा रहा है, जहां 15 वर्ष तक के बच्चों के हृदय रोग का निःशुल्क उपचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

 

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा प्रदेश में एक नर्सिंग कॉलेज भी संचालित किया जा रहा है तथा भविष्य में छत्तीसगढ़ में और भी अस्पताल स्थापित करने की योजना है, जिससे प्रदेश के नागरिकों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और अधिक मजबूत होगा तथा जरूरतमंद लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिलती रहेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *