*देवभोग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 135वां एपिसोड*

Spread the love

*रिपोर्ट – नागेश्वर मोरे गरियाबंद*

 

*देवभोग -* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 135वें संस्करण का देवभोग क्षेत्र के विभिन्न बूथ केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और भारतीय परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए लोगों से इस वर्ष गणेश उत्सव में मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा का उपयोग करने की अपील की।

देवभोग क्षेत्र के विभिन्न बूथ केंद्रों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।

जिसके अंतर्गत गिरसूल शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 237 व 238 पर भी मोदी के *मन की बात* का श्रवण किया गया कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव एवं शिक्षा प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी नागेश्वर मोरे के अलावा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से आगामी गणेश उत्सव के दौरान प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कारीगरों को भी रोजगार मिलेगा।
मन की बात कार्यक्रम के दौरान ये भी कहा की प्लास्टिक के सामान का उपयोग करना बंद करें।
कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात कही।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद यादव जी जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, शिक्षा प्रकोष्ठ जिला मीडिया प्रभारी नागेश्वर मोरे, चंद्रमणि वैष्णव वरिष्ठ कार्यकर्त्ता,तोषण यादव बूथ अध्यक्ष,चंदेल सिंह मांझी बूथ अध्यक्ष,
महेश चक्रधारी शक्ति केंद्र सह संयोजक,
पवित्रो नागेश blo 2,
डोमार साहू, मीणा कुमारी, जमुना बाई,
रुकमनी दास,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *