गौ सेवा से समाज में करुणा और सेवा का संदेश : खुशबू शर्मा

Spread the love

 गौ सेवा से समाज में करुणा और सेवा का संदेश : खुशबू शर्मा  

रायपुर। कनिष्का फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा लाखेनगर स्थित गौशाला में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष खुशबू शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गायों को हरा चारा, भाजी, केले और गुड़ खिलाकर सेवा कार्य किया।

इस अवसर पर सक्रिय सदस्य निकिता अंदानी, शकीला खान, उपाध्यक्ष मोहित पुजारी, सहसचिव आशीष द्विवेदी, नाज़नीन खान, कीर्ति ताम्रकार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने गौशाला पहुंचकर गौ सेवा में सहभागिता निभाई और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया। 

संस्था की अध्यक्ष खुशबू शर्मा ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने नागरिकों से भी गौ सेवा जैसे पुण्य कार्यों में सहभागी बनने की अपील की।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और करुणा की भावना को मजबूत करना रहा। अंत में सभी सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सक्रिय सदस्य निकिता अंदानी का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए कनिष्का फाउंडेशन ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *