विश्व पर्यावरण दिवस पर दिलीप सिंह चौहान ने दिया पौधारोपण का संदेश
रायपुर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलीप सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।
दिलीप सिंह चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि “आओ हम सब मिलकर एक प्रण लें कि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएंगे और उसकी पूरी देखभाल भी करेंगे। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी मानव, जीव-जंतु और समस्त सृष्टि का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा।”
उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और वनों की कटाई जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
“प्रकृति से प्रेम करें, आओ पेड़ लगाएं” के संदेश के साथ उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को जनआंदोलन बनाने का आग्रह किया।











Leave a Reply