मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर बने रजत बंसल, मिली कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां

Spread the love

मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अफसर बने रजत बंसल, मिली कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां 

रायपुर –  मुख्यमंत्री सचिवालय में जारी नए कार्य विभाजन आदेश के बाद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रजत बंसल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। वर्तमान में आयुक्त जनसंपर्क और मुख्यमंत्री के विशेष सचिव (स्पेशल सेक्रेटरी टू सीएम) की दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे रजत बंसल को अब मुख्यमंत्री कार्यालय में कई अतिरिक्त महत्वपूर्ण विषयों का दायित्व भी सौंपा गया है।

नए आदेश के अनुसार रजत बंसल को सुशासन तिहार, सूचना का अधिकार (आरटीआई) तथा जनप्रतिनिधियों से जुड़े विषयों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय के कई महत्वपूर्ण विभाग भी उनके अधीन रखे गए हैं।
रजत बंसल के जिम्मे पंचायत एवं ग्रामीण विकास, सुशासन एवं अभिसरण, ग्रामोद्योग, आवास एवं पर्यावरण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा विमानन जैसे अहम विभागों का समन्वय रहेगा।

इतना ही नहीं, राज्य के सरगुजा संभाग की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है। प्रशासनिक हलकों में इसे मुख्यमंत्री के विशेष विश्वास और भरोसे का संकेत माना जा रहा है। दरअसल, सरकार की कई प्रमुख और महत्वाकांक्षी योजनाएं इन्हीं विभागों के माध्यम से संचालित होती हैं, जिनकी निगरानी और प्रभावी क्रियान्वयन में रजत बंसल की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

मुख्यमंत्री सचिवालय में बढ़ी जिम्मेदारियों के साथ रजत बंसल अब शासन की विभिन्न प्राथमिकताओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में केंद्रीय भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *