*जिला भाजपा सोशल मीडिया की नई कार्यकारिणी घोषित झाखरपारा भाजपा मंडल से चरण सिंह क्षेत्रपाल को सोशल मीडिया संयोजक की मिली नई जिम्मेदारी*

Spread the love

*जिला भाजपा सोशल मीडिया की नई कार्यकारिणी घोषित झाखरपारा भाजपा मंडल से चरण सिंह क्षेत्रपाल को सोशल मीडिया संयोजक की मिली नई जिम्मेदारी*

 

 

रिपोर्ट – नागेश्वर मोरे गरियाबंद

 

 

गरियाबंद – भारतीय जनता पार्टी गरियाबंद सोशल मीडिया की नई कार्यकारिणी, जिला एवं मंडल टोली के संयोजक, सहसंयोजक एवं सदस्यों की घोषणा की गई।यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी, संगठन प्रभारी अमित चिमनानी भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक अमित बखारिया के मार्गदर्शन में की गई।नई टीम के गठन के साथ संगठन को डिजिटल माध्यमों में और अधिक मजबूती प्रदान करने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी में जिले एवं मंडलों के सक्रिय , उर्जावान समर्पित कार्यकताओं में झाखरपारा मण्डल के अंतर्गत चरण सिंह क्षेत्रपाल को झाखरपारा भाजपा मण्डल में सोशल मीडिया संयोजक पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि नई सोशल मीडिया टीम संगठन को नीतियों, उपलब्धियों एवं जनहित के माध्यम से मजबूती के साथ जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।साथ ही संगठन विस्तार, जनसंपर्क एवं डिजिटल अभियान को नई नीति मिलेगी।नई नियुक्तियों के बाद कार्यकताओं में उत्साह का माहौल है, तथा सभी ने संगठन हित में पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *