योग आयोग के प्रदेशाध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के प्रदेशाध्यक्ष एवं वरिष्ठ स्वयंसेवक रूपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने शोक संदेश में कहा कि “श्री रूपनारायण सिन्हा जी नहीं रहे। वे स्वयंसेवक, योग आयोग के प्रदेशाध्यक्ष एवं संगठन के कुशल शिल्पी थे। उनसे बहुत पुराना परिचय था। कल बिलासपुर में उनके आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सभी अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।”
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक-संतप्त परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
रूपनारायण सिन्हा के निधन से भाजपा संगठन, योग जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।















Leave a Reply