योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक
रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि “आज हमारे योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।”
मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके शोक-संतप्त परिजनों एवं समस्त कार्यकर्ताओं को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
श्री रूपनारायण सिन्हा के निधन से सामाजिक एवं योग जगत में शोक की लहर व्याप्त है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों ने भी उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।















Leave a Reply