दिल्ली प्रवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी बस्तर विकास कार्यों की जानकारी

Spread the love

दिल्ली प्रवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को दी बस्तर विकास कार्यों की जानकारी  

“मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” के तहत अब तक 70 हजार लोगों तक पहुँची स्वास्थ्य सेवाएं

रायपुर। विष्णु देव साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के साथ केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah से मुलाकात कर बस्तर क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री  साय ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति और केंद्र सरकार के प्रयासों के कारण बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद तेजी से समाप्त हुआ है, जिसके बाद अब वहां विकास और जनसेवा के नए अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान” के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही हैं। जरूरतमंदों का इलाज किया जा रहा है तथा गंभीर मरीजों को रेफर भी किया जा रहा है। अब तक करीब 70 हजार लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा चुकी हैं और आगे पूरे 36 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि “बस्तर मुन्ने (अग्रणी बस्तर) कार्यक्रम” के माध्यम से ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां लोगों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड तथा राजस्व रिकॉर्ड जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सभी योजनाओं और प्रयासों की जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री को विस्तार से दी गई।

मुख्यमंत्री  साय ने यह भी बताया कि इस बार छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है कि मध्य क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक बस्तर में आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अगली बैठक छत्तीसगढ़ में आयोजित करने की घोषणा की थी, जो अब बस्तर में होने जा रही है। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए सौभाग्य और सम्मान का विषय बताया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *