‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय सम्मान का वैधानिक संरक्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के निर्णय को बताया ऐतिहासिक

Spread the love

‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय सम्मान का वैधानिक संरक्षण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार के निर्णय को बताया ऐतिहासिक 

विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा Prevention of Insults to National Honour Act, 1971 में संशोधन प्रस्ताव को स्वीकृति दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय गान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान किया जाना हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक कानूनी निर्णय नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की विरासत और राष्ट्रभक्ति की भावना को सम्मान देने का ऐतिहासिक संकल्प है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् ने आज़ादी की लड़ाई के दौरान करोड़ों देशवासियों को प्रेरित किया था और आज भी यह गीत हर भारतीय के मन में मातृभूमि के प्रति समर्पण, सेवा और गौरव की भावना जगाता है।

उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में “जय हिंद” और “वंदे मातरम्” का उद्घोष करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *