सुशांत डे बने जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Spread the love

सुशांत डे बने जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर के महामंत्री, कार्यकर्ताओं में उत्साह 

रायपुर। कांग्रेस संगठन में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति के तहत वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता सुशांत डे को जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर का महामंत्री बनाया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुशांत डे अपने सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। वे पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। लोगों के साथ जल्दी घुल-मिल जाने की उनकी विशेषता के कारण वे आम जनता के बीच भी काफी लोकप्रिय हैं।

राजनीतिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1990 से करते हुए उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया है। वे भारतीय छात्र संगठन में महामंत्री, यूथ कांग्रेस में महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। इसके अलावा वे कई चुनावों में प्रभारी की भूमिका निभाते रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है।

वर्तमान में वे वीरांगना अवंति बाई ब्लॉक में प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उनके पास 6 विधानसभा, 6 लोकसभा और 6 पार्षद चुनावों में कार्य करने का व्यापक अनुभव है, जो उनकी संगठनात्मक क्षमता और राजनीतिक समझ को दर्शाता है।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने सुशांत डे को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नेताओं का मानना है कि उनके अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *