महिला आरक्षण पर कांग्रेस पर साधा निशाना, नारीशक्ति से विश्वासघात का लगाया आरोप
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ देश की माताओं-बहनों को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33% आरक्षण देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने परिवारवादी राजनीति और वोट बैंक साधने के लिए इस महत्वपूर्ण पहल में बाधा डालकर देश की लगभग 70 करोड़ महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।*
उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को नेतृत्व के अधिकार से वंचित करने का प्रयास करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की नारीशक्ति आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।*
मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि महिला विरोधी सोच रखने वाले दलों को अब देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतंत्र में उनका उचित जवाब दिया जाएगा।*












Leave a Reply