पर्यावरण संरक्षण मंडल के खिलाफ कांग्रेस का विरोध*

Spread the love

*पर्यावरण संरक्षण मंडल के खिलाफ कांग्रेस का विरोध* 

आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण मंडल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने काले धुएं के गुब्बारे लेकर उद्योगपतियों की मनमानी और पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों की अनदेखी के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उद्योगपतियों द्वारा काला धुआं और पानी में तेजाब केमिकल छोड़ने से आम जनता बेहाल है और लोगों को अस्थमा, आंखों की बीमारियां और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं हो रही हैं।

परिवार संरक्षण मंडल के घेराव के दौरान दिलीप सिंह चौहान, सचिव, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो पर्यावरण संरक्षण मंडल विभाग में तालाबंदी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *