भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. सतेंद्र पाण्डेय की नई जिम्मेदारी

Spread the love

*भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. सतेंद्र पाण्डेय की नई जिम्मेदारी*

रायपुर, छत्तीसगढ़ – भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ में संगठनात्मक विस्तार के तहत डॉ. सतेंद्र पाण्डेय को जिला रायपुर संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के उपरांत उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय, एकात्म परिसर रायपुर पहुंचकर वरिष्ठ पदाधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अकबर अली तथा जिला महामंत्री अमित शाह मेंशेरी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि डॉ. पाण्डेय के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ जनसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं संगठनात्मक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

डॉ. पाण्डेय ने कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति एवं संगठन की अपेक्षाओं के अनुरूप पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन को प्रेरणास्रोत बताते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. रोहित जैन सहित अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *