*भाजपा ने डॉ. सतेंद्र पाण्डेय को सौंपी चिकित्सा प्रकोष्ठ की कमान*
रायपुर,- भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक–सहसंयोजकों की घोषणा की गई है। जारी सूची के अनुसार रायपुर शहर के लिए डॉ. सतेंद्र पाण्डेय को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। नवनियुक्त जिला संयोजक डॉ. सतेंद्र पाण्डेय ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ केवल राजनीतिक दायित्व नहीं, बल्कि सेवा और समाज के जीवन से जुड़ा एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
डॉ. पाण्डेय ने आगे कहा कि उनका उद्देश्य जरूरतमंदों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, जनजागरूकता अभियान चलाना और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आम जनता को लाभान्वित करना रहेगा। वे अपनी टीम के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करेंगे और प्रदेश नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
कार्यकर्ताओं ने भी नई टीम को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।












Leave a Reply