वन विभाग में गाली-गलौज का मामला: कनिष्ठ अधिकारी निलंबित, वरिष्ठ अधिकारी का संरक्षण*

Spread the love

*वन विभाग में गाली-गलौज का मामला: कनिष्ठ अधिकारी निलंबित, वरिष्ठ अधिकारी का संरक्षण*

बलोदाबाजार– छत्तीसगढ़ के वन विभाग में एक अजीब घटना घटी है, जहां एक कनिष्ठ अधिकारी ने मंत्रालय में सचिव पद पर असीन वरिष्ठ अधिकारी को लिंग सूचक गली से संबोधित कर दिया, जिसके बाद कनिष्ठ अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। लेकिन, बलौदा बाजार वन मंडल के अंतर्गत कसडोल सब डिवीजन में पदस्थ एक रेंजर सुमित साहू के विरुद्ध कई शिकायतें होने के बावजूद भी उसे बचाया जा रहा है।

रेंजर सुमित साहू पर आरोप है कि वह अपने मातहत मैदानी कर्मचारियों को गालियां देता है और जलील करता है। वन कर्मचारी संघ ने उसके विरुद्ध लंबी लड़ाई लड़ी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया है और उपवन मंडल अधिकारी यू आर बसंत के नेतृत्व में की गई जांच रिपोर्ट अब तक उनके खींसे से बाहर नहीं निकली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *