*भाजपा ने युवा एवं प्रखर वक्ता देवेंद्र सिंह ठाकुर को प्रदेश मंत्री का दायित्व देकर दी बड़ी जवाबदारी*

Spread the love

*भाजपा ने युवा एवं प्रखर वक्ता देवेंद्र सिंह ठाकुर को प्रदेश मंत्री का दायित्व देकर दी बड़ी जवाबदारी*

 

*रिपोर्ट – नागेश्वर मोरे गरियाबंद*

 

गरियाबंद_ अपने कार्य कुशलता के दम पर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले एवं जनपद पंचायत देवभोग के सभापति देवेंद्र सिंह ठाकुर को भाजपा संगठन ने बड़ी जवाबदारी दी है गुरुवार रात भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की घोषणा भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे द्वारा की गई। इस घोषणा के साथ ही प्रदेशभर में संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के अनुशंसा पर देवभोग क्षेत्र के लोकप्रिय जनसेवक एवं सभापति देवेंद्र ठाकुर को प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

*प्रदेश मंत्री बनने पर देवेंद्र सिंह ठाकुर के प्रसंशको में खुशी की लहर*

 

 

देवेंद्र ठाकुर के प्रदेश मंत्री बनाए जाने की खबर मिलते ही देवभोग क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में हर्ष और उल्लास का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने इसे क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव की बात बताया है। लोगों का कहना है कि एक जमीनी और संघर्षशील नेता को संगठन ने उचित पहचान दी है।

 

देवेंद्र ठाकुर एक लोकप्रिय निर्वाचित जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं। उनका सरल स्वभाव, आम लोगों से सीधा संवाद और समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता उन्हें खास बनाती है। जिले से लेकर राजधानी तक उनकी सक्रियता और प्रभावशाली कार्यशैली की सराहना होती रही है।

 

*विकास कार्यों में अहम भूमिका*

 

क्षेत्र की सड़क, कृषि, सिंचाई, पेयजल, बिजली और किसान हित से जुड़ी मांगों को लेकर देवेंद्र ठाकुर लगातार विभागीय मंत्रियों और अधिकारियों से मेल-मुलाकात करते रहे हैं। उनके प्रयासों से कई विकास कार्यों को गति मिली है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

 

*संगठन ने जताया भरोसा*

 

भाजपा नेतृत्व ने उनकी संगठनात्मक क्षमता, अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें प्रदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों की आवाज प्रभावी ढंग से शासन तक पहुंचेगी।

 

*प्रदेश नेतृत्व का आभार*

 

अपनी नियुक्ति पर देवेंद्र ठाकुर ने संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर, प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे, महासमुंद सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी, रायपुर संभाग प्रभारी अखिलेश सोनी, भंडार गृह निगम अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, खाद्य निगम अध्यक्ष संदीप शर्मा , राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, डमरूधर पुजारी जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित प्रदेश, जिला, मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

*किसान हित सर्वोपरि रहेगा — देवेंद्र ठाकुर*

 

देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपे गए दायित्व को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। भाजपा सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को अन्नदाताओं तक पहुंचाने,किसान हित, संगठन विस्तार और क्षेत्रीय विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *