सीमा ओझा बनी सावन सुंदरी

Spread the love

सीमा ओझा बनी सावन सुंदरी

रायपुर – सरयू आराधना महिला मंडल के द्वारा सावन उत्सव का आयोजन गत दिवस होटल सुधा रेजिडेंसी स्टेशन रोड में किया गया ।

उक्त आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत सावन सुंदरी का खिताब सीमा ओझा जी को दिया गया ।सीमा ओझा जी एस के केयर हॉस्पिटल पचपेड़ी नाका रायपुर की संचालिका है तथा श्रेयांश एंड जी एस ओझा फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी हैं इसी क्रम में गायन में इंदिरा पांडेय,सुजाता शुक्ला,सीमा ओझा, नव्या ओझा नृत्य में मेहंदी में सावन श्रृंगार में सीमा ओझा को विशिष्ट रूप से पुरस्कृत किया गया ।

कार्यक्रम को अध्यक्ष श्रीमति लता शुक्ला उपाध्यक्ष रागिनी पांडे , मंजू तिवारी,सचिव राधा द्विवेदी सहसचिव अन्नपूर्णा तिवारी ने संबोधित किया एवं विशिष्ट अतिथि कामना चौबे सुचिता मिश्रा निर्णायक मंडल का नेतृत्व किए अंत में अध्यक्ष श्रीमति लता शुक्ला ने धन्यवाद दिया एवं रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ उक्त अवसर पर सुधा शुक्ला ,इंदिरा पांडेय ,नव्या ओझा,अदिति पांडेय नीतू पांडेय आदि काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *