*देवभोग स्वामी आत्मानंद विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का प्रयास और एकलव्य जैसे प्रतिष्ठित विद्यालयों में हुआ चयन*  *चयन पर प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों का किया सम्मान*

Spread the love

*देवभोग स्वामी आत्मानंद विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का प्रयास और एकलव्य जैसे प्रतिष्ठित विद्यालयों में हुआ चयन*

*चयन पर प्रबंधन समिति ने विद्यार्थियों का किया सम्मान*

 

 

रिपोर्ट:- नागेश्वर मोरे

 

 

देवभोग _स्वामी आत्मानंद विद्यालय के 7 विद्यार्थियों का चयन प्रयास और एकलव्य के लिए,उपलब्धि पर प्रबंधन ने सम्मानित किया छात्रों को। प्राचार्य बोले छात्रों की प्रतिभा और शिक्षकों को जाता है क्रेडिट।
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवभोग के छात्रों ने प्रयास एवं एकलव्य आवासीय विद्यालय में चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।इस वर्ष के परीक्षा में चैतन नागेश,राधाकांत नायक, रौनक देवांगन, नेहुल दीवान,हरीश बघेल,हुमेश कुमार नागेश,सुनील कुमार नागेश का चयन प्रयास में हुआ वहीं एकलव्य में नितेश कुमार मरकाम ने चयनित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है ।इस उपलब्धि हेतु प्राचार्य गिरीश बेहेरा के नेतृत्व में छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष सुशील यादव, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम पात्र ,पालक सदस्य योगेंद्र यादव,धनसिंग मरकाम, भागीरथी बघेल,महेंद्र दीवान की गरिमामयी उपस्थिति में चयनित समस्त विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं मिष्ठान्न खिलाकर सम्मानित किया गया ।विद्यालय के प्राचार्य श गिरीश चंद्र बेहरा एवं समस्त स्टाफ़ ने चयनित विद्यार्थियों को संबोधित कर उनको प्रोत्साहित किया।

 

प्राचार्य बेहेरा ने कहा कि
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय देवभोग से प्रतिवर्ष विद्यार्थियों का चयन प्रयास,एकलव्य एवं नवोदय में होता आया है यह विद्यालय के लिये गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *