
✍️रिपोर्ट:- नागेश्वर मोरे जिला संवाददाता सर्वोच्च छत्तीसगढ़ न्यूज़ गरियाबंद
भारतीय जनता पार्टी ने टेमरा के बूथ क्रमांक 229 में चलाया सशक्तिकरण के तहत फॉर्म भरने का अभियान, राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के संसद के अभिभाषण को भी सुनाया गया
देवभोग:- सशक्तिकरण अभियान के तहत फॉर्म भरने का कार्य पूरे जोर-शोर से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता क्षेत्र के सभी बूथों में फॉर्म भरने हेतु लगे हुए हैं, जिसका आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज सशक्तिकरण अभियान के तहत आज देवभोग मंडल के शक्ति केंद्र गंगराजजपुर के टेमरा बुथ क्रमांक 229 में फार्म भरने का अभियान व श्रीमति द्रोपति मुर्मू जी के द्वारा संसद में दिए गए अभिभाषण को पत्र के माध्यम से पढ़कर पार्टी कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों को सुनाया गया जिसको लोगों ने काफी ध्यान से सुना। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के अभिभाषण के पश्चात माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को रेडियो में सुना, इस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यविस्तारक अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला महामंत्री जितेन्द्र मांझी,अध्यक्ष मनोज बेहरा,आर टी आई प्रकोष्ट जिला पदुलोचन मरकाम,युवा मोर्चा मंत्री महेश चक्रधारी,सुशांत बेहरा,निशाकान्त बेहर,शक्ति केंद्र प्रभारी वीर सिंग सोरी,दिगाम्बर बेहरा,चाँदप्रभा बेहरा, लैवानो यादव, ब्रजमोहन पात्र के अलावा पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











Leave a Reply