*बिंद्रानवागढ़ भाजपा प्रत्याशी रहे गोवर्धन सिंह मांझी की हार के बावजूद बढ़ी लोकप्रियता,,,,,,* *कार्यकर्ता कर रहे राज्य मंत्री दर्जा देने की मांग*

Spread the love

*बिंद्रानवागढ़ भाजपा प्रत्याशी रहे गोवर्धन सिंह मांझी की हार के बावजूद बढ़ी लोकप्रियता,,,,,,*

 

 

*कार्यकर्ता कर रहे राज्य मंत्री दर्जा देने की मांग*

 

 

*सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम*

 

 

*रिपोर्ट:-नागेश्वर मोरे*

 

 

 

*देवभोग-* हार के बावजुद बिंद्रानवागढ़ की राजनीतिक इतिहास में सर्वाधिक मत पाने वाले भाजपा प्रत्याशी का रिकार्ड बनाया गोवर्धन मांझी ने। इस सीट पर सर्वाधिक मत से जितने का रिकार्ड भी मांझी के नाम है।

 

इस चुनाव में गोवर्धन मांझी भले ही 816 मतों से हार गए हों लेकिन अब तक के भाजपा प्रत्याशीयो में सर्वाधिक मत पाने का रिकार्ड मांझी ने बनाया है, हाल ही संपन्न चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के जनक ध्रुव को 92639 मत प्राप्त हुए,जबकि भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन मांझी को 91823 मत मिले।

मांझी को मिला यह मत अब तक इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को मिले सर्वाधिक मत का नया रिकार्ड है। मांझी ने 2013 में जनक ध्रुव को ही 30536 मतों से जीत दर्ज कर सर्वाधिक मत से जितने का रिकार्ड बनाया था। भाजपाई बोले जनभावनाओं को ध्यान में रख राज्य मंत्री दर्जा पद दिया जाना चाहिए ।

 

*राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पद देने की हो रही मांग*

 

2008 में डमरूधर पुजारी फिर 2013 में गोवर्धन मांझी सत्ता पक्ष के विधायक थे,पुजारी की तुलना में मांझी ने क्षेत्र में विकास कार्य ज्यादा कराए। इस दो अवसर को छोड़ कर शेष कार्यकाल विपक्षी पार्टी के विधायक के भरोसे ही क्षेत्र का विकास अधर में लटका रहा। ऐसे में इस बार गोवर्धन मांझी को राज्य मंत्री दर्जा देने की मांग भाजपाई कर रहे हैं।ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष देशबंधु नायक,जिला महामंत्री पुनित सिन्हा,

शोभाचंद पात्र,चंद्रशेखर सोनवानी,अनिल अग्रवाल,सुधीर भाई पटेल,जोरावर सिंह राजपुरोहित, लंबोधर साहू ने कहा कि क्षेत्र की जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने हेतु  हमारे प्रतिनिधि जिन्हे 91 हजार मतदाताओं का समर्थन प्राप्त है उन्हे राज्य मंत्री का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं।भाजपाइयों ने कहा की संगठन व सरकार से पूरी उम्मीद है कि वे समर्थक व संगठन की भावना को ध्यान में रख कर गोवर्धन मांझी को सरकार में स्थान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *