मैनपुर के आलोक गुप्ता लाकडाउन में समय का कर रहे है सदुपयोग, घर में लगाये है फूलो का बगीचा |

वमैनपुर | कोरोना वाईरस के कारण छत्तीसगढ़ में अभी लाकडाउन लगा हुआ है जिस कारण से आवामगन और व्यावसायिक गतिविधि पर पाबंदी लगाई गयी है औए सभी को घरो में रहने की हिदायत दी गयी है | जिस कारण से कोई भी घर से बाहर नहीं निकल रहा है सब दिशा निर्देश का पालन करते हुए अपने घरो में ही है | ऐसी स्थिति में सबसे विकट स्थिति व्यापारियों से लिए उत्पन्न हो रही है क्योकि व्यापारियों को दूकान में ही पूरा समय बिताने की आदत सी बन गयी है | लाक डाउन में घरो में रहना उनके लिए बहुत ही जादा असहज और कष्टकारी हो रहा है की से कैसे बिताया जाए |

ऐसी स्थिति में मैनपुर के युवा कपड़ा व्यवसायी आलोक गुप्ता ने समय बिताने और समय का सदुपयोग करने का बहुत ही नायाब तरिका खोज लिया है आलोक गुप्ता ने अपने घर में ही फूलो का बगीचा लगाया है जिसमें वे विभिन्न प्रकार के आकर्षक फूलो को लगाए है | साथ ही आलोक गुप्ता फूलो को से से पर कटाई छटाई के आकर्षक रूप अआकारा देते रहते है जिस कारण उनके फूलो का बगीचा बहुत ही आकर्षक हो गया है |

आलोक गुप्ता द्वारा फूलो का बगीचा लगाए जाने का सबसे बड़ा फ़ायदा यह हो रहा है उनका समय आसानी से कट जा रहा है साथ ही उनके मेहनत के कारण बहुत ही आकर्षक फूलो का बगीचा बन गया है | उन बगीचों में प्राकृतिक वातावरण का अहसास होता है | दूर से ही रंग बिरंगे फूलो से सजी हुई बगीचा को देख कर आँखों को बड़ा सुकून मिलता है |










Leave a Reply