छत्तीसगढ़ जिओ नेटवर्क के आँख मिचौली से गोबरा नवापारा वासी परेशान कृष्णा मेश्राम (संवाददाता सर्वोच्च छत्तीसगढ़ न्यूज़) नवापारा राजिम-पिछले हफ्ते भर से छत्तीसगढ़ सहित गोबरा नवापारा में जिओ का नेटवर्क पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है। जिससे आम जनता सहित जिओ यूजर्स को भारी तकलीफों का सामना उठाना पड़ रहा है।खासी दिक्कत नगर के पत्रकारों सहित शोशल मीडिया यूजर्स को हो रही है ।नेटवर्क फैल होने से समाचार का संकलन नहीं हो पा रहा है।और समाचार को मेल भी नहीं कर पा रहे हैं। गोबरा नवापारा और छत्तीसगढ़ में जिओ का नेटवर्क ठप हो गया है। जियो का नेटवर्क अचानक ठप हो जाने से सभी जिओ यूजर्स परेशान हो गए हैं।गोबरा नवापारा सहित छत्तीसगढ़ में लाखों यूजर्स हैं जो जियो के कस्टमर हैं।छत्तीसगढ़ प्रदेश में ऐसे लाखों लोग हैं जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं। वहीँ अब अचानक नेटवर्क नहीं होने से लोग परेशान हैं। जिससे लोगों के काम भी बाधित हो रहा है।जिसके बाद से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिवीटर फेसबुक पर कुछ ही मिनटों में #जिओ डाउन ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने जियो का नेटवर्क डाउन होने की शिकायत सहित अपनी नाराजगी नगर के अनेक व्हाट्सएप ग्रुप हमारी शहर हमारी बाते, नगर के मुद्दे ,शीतला पारा,पूर्ण समर्पित नामक ग्रुप में की है।नगर के ही अनेक लोगो सहित जिओ यूजर्स ने लिखा कि जियो का नेटवर्क कई घंटों से काम नहीं कर रहा है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के बाद अब जियो का नेटवर्क भी डाउन हो गया है वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा है कि “पीतर खेदते खेदते जियो को भी खेद दिया” इस तरह के बातें जिओ यूजर्स ने कही है साथ ही अनके युवाओं और युवक ने अब दूसरे नेटवर्क का सहारा लेने की बात भी कही है। शिवशंकर सोनपिपरे Oct 6, 2021 0 Read More
छत्तीसगढ़ रायपुर दैनिक दबंग स्वर का 6 वाँ स्थापना दिवस 25 को: वक्ता मंच द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड का आयोजन शिवशंकर सोनपिपरे Oct 24, 2026
छत्तीसगढ़ रायपुर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की शिवशंकर सोनपिपरे Oct 24, 2026
छत्तीसगढ़ रायपुर कांग्रेस ने जनजातीय समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शिवशंकर सोनपिपरे Oct 24, 2026
छत्तीसगढ़ रायपुर दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया? शिवशंकर सोनपिपरे Oct 24, 2026